Thursday, October 22nd, 2026

लेखकों पाठकों को जोड़ने का कार्य किया बटुक जी ने : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ साहित्यकार और लेखक संघ के संरक्षक  बटुक चतुर्वेदी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।  चतुर्वेदी जनसंपर्क विभाग में प्रथम श्रेणी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि स्व.  बटुक चतुर्वेदी ने लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। मध्यप्रदेश की आंचलिक संस्कृति पर उन्होंने निरंतर लिखा। उन्होंने साहित्यिक कार्यक्रमों के माध्यम से राजधानी में लेखकों को और पाठकों को जोड़ने का कार्य किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने ईश्वर से दिवंगत स्व. चतुर्वेदी की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

#बटुक चतुर्वेदी

Source : Agency

पाठको की राय